उप्र : बहन की हत्या में भाई गिरफ्तार

बांदा, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार के पुरवा में 30 साल की एक अविवाहित युवती की गला रेत कर हत्या करने के आरोप पुलिस ने शुक्रवार को उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति न मिलने की वजह से भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया, “गुरुवार को अविवाहित युवती मीना (30) का रक्त रंजित शव उसके घर में ही बरामद किया गया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और मृतका के बड़े भाई कल्लू उर्फ ललित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।”

एसपी ने कहा कि कल्लू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मां ने पूरी संपत्ति मीना के नाम कर दी थी और उसने मुझे घर से निकाल दिया था। इसी से नाराज होकर मैंने अपने साथी कमलेश के साथ मिल कर उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

हत्या में सहअभियुक्त कमलेश अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493