जनपद हरदोई के लोनार सबायजपुर करनपुर निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार पाल अपने माता-पिता के साथ बीते दिनों थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी अपनी बहन अर्चना के घर आया था। वह सुबह यह कहकर घर से निकला कि खुले में शौच के लिए जा रहा है, लेकिन काफी देर के बाद भी जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया।
तलाश के दौरान विनोद का शव कुछ दूर स्थित आम के पेड़ में उसी की टीशर्ट से लटकता मिला। विनोद के पैर जमीन से लग रहे थे, जिससे उसकी मौत पर सवाल उठ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पंहुचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath