यहां एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में पीएम मोदी व सीएम योगी के विरोध में नारे लगाए गए। आरक्षण से छेड़छाड़ किए जाने की दशा में सड़कों पर खून बहाने की धमकी दी गई। वहीं मिहींपुरवा में भी प्रदर्शन किया गया।
बसपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम की अगुवाई में सोमवार दोपहर राजकीय आंबेडकर छात्रावास के छात्र कचेहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से नारे लगाते हुए बसपाई व सैकड़ों छात्र जुलूस की शक्ल में डीएम तिराहा पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में मुदार्बाद के नारे लगाए गए, जिससे बौद्ध परिपथ पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदीप गौतम ने कहा कि पूरे भारत में जातीय आधार पर एससी, एसटी पर मनुवादी लोग सदियों से अत्याचार करते आ रहे हैं। यदि कोई हिम्मत बनाकर पुलिस के पास जाता है तो उसे भगा दिया जाता है। यदि दबाव पर पुलिस एससी, एसटी एक्ट लगा भी देती है तो जांच में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि एससी, एसटी एक्ट को पूर्व की भांति लागू किया जाए, अन्यथा पूरे देश मे आंदोलन होगा। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में खिलवाड़ किया गया तो सड़कों पर खून बहने की धमकी दी।
इस मौके पर छात्रावास के बसपा नेता अशर्फीलाल गौतम, अध्यक्ष आशीष आंबेडकर, विनोद, संदीप, दुर्गेश, विवेक, अरविंद, सुमित, सुनील, पुरीषोत्तम जैसवार, जीवन लाल आदि लोग थे।
dharmpath.com dharmpath