बांदा, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के एक नाबालिग लड़के द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
बबेरू के कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया, “खून से लथपथ छह साल की बच्ची को लेकर उसका पिता कल रात कोतवाली आया था और एक पड़ोसी नाबालिग लड़के (17 साल) द्वारा कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
उन्होंने बताया, “बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी, सोते समय ही नाबालिग लड़का उसे उठा ले गया था और कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे उसके दरवाजे पर छोड़ गया था। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।”
एक अन्य घटना में तिंदवारी थाने के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया, “क्षेत्र के एक गांव की 11 साल की बच्ची बकरी चराने कल जंगल गई थी। उसके पड़ोसी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी युवक अरुण ने गाल में दांत से काट कर उसे जख्मी कर दिया। इस मामले में पॉस्को अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath