उप्र : बाइक की टक्कर में सड़क पर गिरी महिला को बस ने कुचला

पुलिस के मुताबिक, कमलापुर थानाक्षेत्र के जयरामपुर छपना गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी फूलन को लेकर रिश्तेदार के यहां नरायणपुर गांव बाइक से जा रहे थे। वहीं नरायणपुर गांव निवासी रामसहाय अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर किसी काम से निकले थे।

पुलिस ने कहा कि रास्ते में सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सरसौली के निकट हाईवे पर रामसहाय की बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे राकेश की मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने सड़क पर गिरी फूलन को कुचल दिया, जिससे फूलन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रामसहाय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493