उप्र : बागपत में भाई ने बहन की हत्या की

लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक गांव में प्रेमी संग भागी किशोरी की हत्या सोमवार तड़के उसके भाई ने कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया, “बड़ौत क्षेत्र के मांगरौली गांव में सोमवार तड़के तलवार से गला रेत कर एक किशोरी की हत्या उसके सगे भाई ने कर दी और उसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।”

एएसपी ने बताया, “कुछ दिन पूर्व किशोरी गांव के ही एक गैर बिरादरी के युवक के साथ घर से भाग गई थी। किशोरी का भाई अपने मित्रों के सहयोग से रविवार शाम उसे पकड़ लाया था और सोमवार तड़के किशोरी की लाश बरामद हुई।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “किशोरी का प्रेमी भय वश अपने घर में ताला लगाकर चला गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493