हेतिमपुर निवासी महेंद्र के पानी भरे खेत में सोमवार अलस्सुबह एक मगरमच्छ देखा गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी ताराशंकर सिंह यादव को दी। टीम के साथ यादव मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब हो गई। उसे रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया कि मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया जाए।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ की उम्र कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पानी की तेज धारा में बहकर वह खेत में चला गया। चंद्रप्रभा बांध से ही मगरमच्छ पानी भरे खेत में आया होगा।
dharmpath.com dharmpath