उप्र : बापू भवन में लगी आग, जांच के आदेश (लीड-1)

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज स्थित सचिवालय के बापू भवन की पांचवीं मंजिल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। ऊंची इमारत से धुआं उठने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मुख्य सचिव ने अग्निकांड के जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटनास्थल पर आसपास के थानों की पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियां भी पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो पाई है।

पांचवीं मंजिल पर ही टैक्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस भी है। आग लगने से टैक्स रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद बापू भवन के सभी विभागों को तुरंत खाली कराया गया।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है।

सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव प्रभात मित्तल ने बताया कि समिति में सचिवालय प्रशासन के विशेष सचिव याद अली, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग), मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा राज्य सम्पत्ति विभाग के मुख्य व्यवस्था अधिकारी (प्राविधिक) नामित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह समिति आग लगने के कारणों तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की रोकथाम के संबंध में अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर सचिवालय प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493