पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ जिले से बारातियों से भरी बोलेरो नौतनवां जा रही थी। रास्ते में सोनौली हाईवे पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोलीगंज के समीप नौतनवां की तरफ से तेज रफ्तार निजी बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे आ रही डीसीएम भी बस से टकरा गई।
हादसे में दीपक राय (32), शशिराय (27), शत्रुघ्न पांडेय (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीआरडी अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार तड़के गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र राय (28) की मौत हो गई। अभिषेक तिवारी, शशांक राय उर्फ करीमन और रिंकु यादव का इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath