उप्र : बाराती ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया

जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवकली देवलास गांव में बीती रात बारात आई थी। महिलाएं बारात की अगवानी में लगी थीं। इसी बीच एक बाराती ने पांच वर्ष की मासूम बच्ची को बहला कर घर से दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और अपनी तोतली आवाज में घटना के बारे में बताया।

महिला बच्ची को लेकर बराती की शिनाख्त के लिए गई, लेकिन बच्ची नहीं पहचान पाई। मंगलवार को महिला कोतवाली पहुंची और पूरी घटना की तहरीर थाने पर दे दी।

बच्ची की मां ने कहा, “उसके घर के पड़ोस में बारात आई थी। बच्ची के साथ वह देखने गई। इसी बीच कुर्सी पर बैठी बच्ची को कोई बराती बहला-फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

बच्ची से जब पूछा गया कि उसके साथ गंदा काम करने वाले को पहचान लेगी तो बच्ची ने ना में जवाब दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिव जी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है, जो भी होगा मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493