उप्र : बारात से लौट रही बस में करंट लगने से 2 की मौत

जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द से शनिवार रात एक बारात पनवाड़ी पहुंची थी। रात भर विवाह संपन्न कराकर रविवार सुबह बारात पचखुरा के लिए लौट रही थी। इसी दौरान गांव के नजदीक बस पर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया। तार गिरने से पूरी बस में करंट फैल गया। करंट के जोरदार झटके से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस में सवार अन्य लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493