उप्र : बाराबंकी की घटना पर योगी ने दुख जताया

उन्होंने घटना के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश देते हुए मामले की जांच आबकारी एवं गृह विभाग की संयुक्त टीम को सौंपी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना में बीमार हुए व्यक्तियों की डायलिसिस सहित अन्य इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आबकारी तथा प्रमुख सचिव गृह को निर्देश दिए हैं कि इस घटना की जांच आबकारी एवं गृह विभाग की संयुक्त टीम से कराई जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493