उप्र : बारिश से मौसम सुहावना

लखनऊ, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में और अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर होगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493