उप्र बार काउंसिल प्रमुख की आगरा की कचहरी में गोली मारकर हत्या

आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को आगरा सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर कथित रूप से उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने गोली चलाई है।

शर्मा ने यादव को तीन गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

दोनों को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दरवेश को मृत घोषित कर दिया। शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरवेश यादव को 9 जून को प्रयागराज में बार अध्यक्ष चुना गया था। वह बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं।

मनीष शर्मा उनके करीबी सहयोगी थे। दोनों उन्हें समर्थन देने पर शुक्रिया अदा करने के लिए वकीलों से उनके चेंबरों में मुलाकात कर रहे थे।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों के बीच वरिष्ठ वकील अरविंद मिश्रा के चेंबर में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान मनीष शर्मा ने अपना आपा खो दिया और पिस्तौल निकालकर दरवेश पर गोली चला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493