उप्र : बिजली एमनेस्टी योजना 27 अक्टूबर तक रहेगी

अपना लंबित विद्युत बिल भुगतान जमा करने की अंतिम तिथि जो पहले शहरी उपभोक्ताओं के लिए 2 अक्टूबर एवं गामीण उपभोक्ताओं के लिए 17 अक्टूबर थी, को विस्तारित कर 27 अक्टूबर कर दिया गया है।

मध्यांचल निगम की जनसंपर्क अधिकारी शालिनी यादव ने बताया कि इस योजना का फायदा उन विद्युत उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा जो किसी भी कारणवश प्रथम किस्त जमा करने के बाद शेष धनराशि जमा नहीं करवा पाए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को विस्तारित तिथि तक एक मुश्त संपूर्ण संशोधित बिल धनराशि सरचार्ज के साथ जमा करने का सुनहरा अवसर निगम द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

पीआरओ ने कहा कि निगम अपने ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं, जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है तथा उनकी विद्युत बिल की धनराशि बकाया है, से अपील करना चाहता है कि वे बड़ी संख्या में आकर इस अवसर का लाभ उठाते हुए भविष्य में प्रतिकूल विभागीय कार्यवाही से बचें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493