डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल की ओटी को 10 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान गंभीर मरीजों के ऑपरेशन के लिए वाराणसी सीएमओ से अनुरोध किया गया है।
उपाध्याय ने कहा, “मरीजों की मौत के मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें दो सदस्य आईआईटी बीएचयू के होंगे। जांच समिति तकनीकी स्तर पर भी जांच करेगी। जांच के दायरे में नाइट्रस ऑक्साइड और आइसोफ्लोरेन इंजेक्शन भी होगा। जांच समिति दो दिन में अपनी अंतरिम रिपोर्ट देगी।”
फिलहाल जांच समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath