उप्र : बीच बाजार में किसान व उसके साथी की हत्या

पुलिस के अनुसार, फैजपुर गांव से 35 वर्षीय विनोद शुक्रवार को अपने दोस्त 40 वर्षीय किसान वेदपाल से मिलने बिहारीपुर गांव आया था।

शाम साढ़े सात बजे वेदपाल और विनोद गांव के बीच स्थित गांधी चबूतरे पर लगे हाट बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। वेदपाल का लगभग 12 वर्षीय बेटा भी उनके साथ गया हुआ था। इस बीच दोनों तरफ से आधा दर्जन असलहाधारी लोग वहां पहुंचे और एक के एक बाद वेदपाल व उसके साथी विनोद को गोलियों से भून दिया। वेदपाल के बेटे ने एक दीवार के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली।

गोलियों की आवाज से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। वहीं गोली लगने से घायल वेदपाल व विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल व पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वेदपाल के बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ एक महिला भी थी। वह बार-बार मारने की बात कह रही थी।

पुलिस का कहना है कि इस दोहरी हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है, पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। फिलहाल इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493