जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहितियां गांव निवासी फौजी धर्मेंद्र राजभर छुट्टी में अपने घर आया था। अपनी बीमार मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाइक से खाना लेकर जिला अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह बुजुर्गा पुल के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे जा गिरी और तत्काल उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत फौजी जवान पंजाब राज्य के जालंधर में तैनात था।
dharmpath.com dharmpath