उप्र : बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को 14 दिनी न्यायिक हिरासत

इससे पहले तीनों आरोपियों- नरेश, शाहबेज और रईस को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट एडीजे ध्रुव कुमार तिवारी की अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए अन्य दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ने पुलिस को गलत पता बताकर गुमराह किया है। उनके पहले बताए गए पते गलत निकले हैं।

उन्होंने कहा कि अब दोनों आरोपियों ने राजस्थान के भरतपुर का पता बताया है, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

उधर, पीड़ित परिवार ने कहा है कि यदि तीन माह में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लोग सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493