उप्र : बुलाने पर प्रेमी नहीं आया, प्रेमिका ने जहर खाया

पांचाल घाट के उत्तरी बंदा निवासी युवती वंदना का प्रेम प्रसंग मोहल्ला भगुआ नगला के विकास कालोनी निवासी एक युवक से चल रहा था। युवती पांचाल घाट पुलिस चौकी के सामने खड़ी होकर मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात कर अपने प्रेमी को चौकी के सामने बुलाने को कह रही थी।

सूत्र बताते हैं कि युवती ने युवक से कहा कि यदि उसका प्रेमी नहीं आया तो वह जान दे देगी। प्रेमी युवक फिर भी नहीं आया। इसके बाद युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन कुछ देर के बाद युवती वंदना की मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना जानकारी दिए ही शव को लेकर चले गए।

सीओ (सिटी) योगेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं है। परिजन यदि पुलिस को बिना बताए शव को लेकर चले गए तो यह गैरकानूनी है, कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493