शाहजहांपुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिंधौली में बेटी की ससुराल गए एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष सिंधौली राजवीर सिंह ने रविवार को बताया, “शनिवार की शाम रायखुर्द गांव निवासी रामसनेही (45) के परिवार वाले उसका शव लेकर थाना आए और बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ कथित तौर पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया है। शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath