उप्र : बेटी से छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार

सीओ (बाजारखाला) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सआदतगंज इलाके में एक अधेड़ रिक्शा चालक रहता है। कुछ समय पहले उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला अपनी मानसिक रूप से कमजोर बेटी के साथ अगल रहने लगी थी। तलाक के बाद रिक्शा चालक फिर से पत्नी के पास आने-जाने लगा था।

पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक गुरुवार देर शाम अपनी तलाकशुदा पत्नी के घर पहुंचा। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। रिक्शा चालक ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। मां के घर पहुंचने पर पीड़ित युवती ने मां को सारी बात बताई।

युवती की मां शुक्रवार को सआदतगंज पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493