घैरई खेड़ा निवासी शिव भूषण सोनकर की पत्नी मुन्नी मंदबुद्धि की थी। किसी बात को लेकर उसने अपने आठ वर्षीय बेटे बबलू की पिटाई कर दी। बाद में आत्मग्लानि होने पर उसने सल्फास खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे आनन-फानन उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई राजा सोनकर (निवासी कोरसम) ने बताया कि उसकी बहन मंदबुद्धि की थी।
dharmpath.com dharmpath