उप्र : बेटे, बेटी को फावड़े से काट डाला, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ़ देहलूपुर (सिंहपुर) गांव निवासी पवन उर्फ छांगुर की पत्नी करीब पांच साल से मायके में रह रही थी। इधर डेढ़ माह पहले वह अपने पांच वर्षीय बेटे पीयूष उर्फ प्रिंस और 7 वर्षीय बेटी खूशबू के साथ यहां आई थी।

पत्नी के चरित्र पर शक करने वाला पवन आए दिन उसके साथ बहस करता था। चर्चा है कि गुरुवार को पत्नी से लड़ाई के दौरान ही पवन ने अपनी बेटी को आंगन में लाकर पटक दिया। पत्नी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसने फावड़े से अपनी बेटी को कई टुकड़ों में काट दिया।

इसके बाद, पवन की दो बहनें व मां भी जान बचाकर भागीं। इसी बीच पवन अपने बेटे प्रिंस को भी टुकड़ों में काट दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन को पकड़ने के साथ ही उसके फावड़े व दोनों बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493