उप्र : बैंक मित्र हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, “बैंक मित्र को हत्यारों ने बिजली का करंट लगाने के साथ भैंस की किलनी मारने वाली जहरीली दवा पिला कर गला घोंट कर मौत के घाट उतारा था। घटना में प्रयुक्त करंट देने वाला तार, जहरीले पदार्थ की शीशी, मृतक और हत्यारों की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।”

पुलिस के मुताबिक, कटघर निवासी मृतक विपिन कुमार चौहान (45) बैंक मित्र था और कमीशन पर लोन पास कराने का कार्य किया करता था। तीन दिन पूर्व बैंकमित्र की हत्या की लाश भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहे के ग्राम झाड़े वाली के पास स्थित जंगल से मिली थी। इस हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा किया गया।

देहात एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया, “28 जुलाई को विपिन नाम के एक व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें तीन लोगों के नाम सामने आए। हत्या में शामिल रहे तीनों अभियुक्तों विपिन, विकास और मुकेश सैनी ने मृतक विपिन को करंट देने के साथ जानवरों के कीड़े मारने वाली दवा भी पिलाई। साथ ही गला दबा कर हत्या की है।”

एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों ने अपने बचाव और पुलिस को गुमराह करने के लिए अनगिनत हथकंडों का इस्तेमाल किया, जिससे इनपर शक न हो, लेकिन पुलिस ने हर पहलु की गहनता से जांच की और हत्या करने वालो तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493