मंडरांव गांव की कमलेश कुमारी ने बताया कि शनिवार दोपहर झोले में दो लाख तेरह हजार रुपये रखकर अपने खाते में जमा करने के लिए व्रिडाल भरकर कैश काउंटर पर खड़ी थी, तभी किसी टप्पेबाज ने पैसा पार कर दिया।
शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति जो गले में अंगौछा डाले था, वह झोले से रुपये निकालते दिखा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाज की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath