उप्र : बैलगाड़ी व ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे विधायक (फोटो सहित)

झांसी के गरौठा से भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत सोमवार को विधान भवन परिसर में बैलगाड़ी लेकर पहुंचे। बैलगाड़ी को बकायदा फूलों से सजाया गया था। दो सफेद बैलों को मालाएं पहनाई गई थीं। खुद को किसान बताने वाले विधायक राजपूत जब बैलगाड़ी लेकर विधानसभा के मुख्यद्वार पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मी ही नहीं विधानसभा सदस्य भी हैरान हो गए और मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

मुख्य द्वार पर वाहन पास को लेकर पहले परेशानी हुई। लेकिन, मामला सत्ता पक्ष के विधायक का होने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जाने दिया। वहीं बाद में बैल गाड़ी चालक को उसका किराया नहीं देने को लेकर मीडिया में खबरे उड़ी और ये भी चर्चा का विषय बन गई।

इसी तरह विधानभवन में श्रावस्ती के भिनगा से बसपा विधायक मोहम्मद असलम राइनी ने विधानसभा के मुख्य द्वार तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया। वह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493