उप्र : बैलेट बॉक्स लूटकांड में 4 गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी व निशानदेही पर लूटी गई मतपेटियां बरामद कर ली गई हैं। मतपेटियां गांव के प्राथमिक पाठशाला स्थित मतदेय स्थल के पीछे स्थित तालाब से बरामद हुई।

गौरतलब है कि गत एक दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान रक्सहां ग्राम में हिंसा के दौरान आरोपी मतदान स्थल से चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को डरा-धमका कर मतपेटियों को लूट ले गए थे।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मतदेय स्थल के बूथों पर चुनाव ड्यूटी कर रहे थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पकड़े गए रक्सहां गांव निवासी मो. तुफैल, सुहैल, पचोखर गांव निवासी गोरखनाथ राय और पंजाब राज्य के पटियाला जिले के बिट्टू सिंह को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493