पुलिस ने फोरेंसिक के साथ साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के मोहन खेड़ा इलाके में झाड़ियों में एक बोरा पड़ा था, जिससे दरुगध आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें अज्ञात महिला का शव निकला।
इस बीच सीओ सदर बह्म सिंह व फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
सीओ ने प्रथम दृष्टया मृतका के चेहरे व गले में निशान मिलने से उसकी हत्या कर शव बोरे में भरकर फेके जाने की बात कही है।
उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है और शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath