उप्र : बोरे में मिला युवती का निर्वस्त्र शव

युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुराचार के बाद हत्या की गई है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

इलाके के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार की सुबह सेक्टर जे के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास स्थानीय निवासियों ने एक लावारिस बोरा पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सीओ अलीगंज के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब बोरा खोला तो उसमें एक 25 साल की युवती का निर्व शव मिला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, “पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने की कोशिश की पर पहचान नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि युवती की दुराचार के बाद हत्या की गयी है।”

शव का कुछ हिस्सा जला हुआ होने से इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों ने युवती का शव पहले जलाने की कोशिश भी की।

उन्होंने बताया, “फिलहाल जब तक युवती की पहचान नहीं हो जाती है, तब तक इस मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकती है। अलीगंज पुलिस इस बात की कोशिश में लगी है कि किसी तरह युवती की शिनाख्त कर ली जाए। अलीगंज पुलिस ने युवती के शव मिलने की सूचना लखनऊ के सभी थानों को भेज दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493