उप्र : बोलेरो से नेपाली गुटखा भरी बोरियां बरामद (फोटो सहित)

रुपईडीहा एसएसबी बीओपी के उपसेनानायक पी.एन. सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे एक पुलिस मोनोग्राम लगी बुलेरो (यूपी 40 टी 1137) तस्करी के माल को लादकर बॉर्डर पिलर नंबर 31 व 32 के बीच से होती हुई बड़ी तेजी से बाबागंज की ओर जा रही थी।

हम लोगों ने गाड़ी का पीछाकर बाबागंज स्थित नरैनापुर गांव के पास पकड़ लिया। मौके से गाड़ी में बैठा तस्कर व ड्राइवर फरार हो गए। गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसमें 832 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद हुआ।

गाड़ी को गुटखों सहित सीज कर नानपारा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि यह माल रूपईडीहा कस्बे के एक कुख्यात तस्कर का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493