उप्र : ब्याज न दे पाने पर दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

बलिया, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में ब्याज की रकम चुकता न कर पाने पर साहूकार ने एक दलित महिला को किरोसिन तेल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जजौली गांव में गुरुवार की रात दलित महिला रेशमा देवी (45) रात में सोते समय आग से झुलस गई थी, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मजिस्ट्रेट को दिए बयान में उसने कहा कि गांव के साहूकार सिद्धू सिंह से उसने दो साल पहले बीस हजार रुपये कर्ज लिया था, जिसे चुकता भी कर दिया है। ब्याज की रकम न अदा कर पाने पर सिद्धू और सोनू ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘मजिस्ट्रेट को दिए बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493