इस घटना की सूचना देने के बाद भी जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर सड़क जाम कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह जिले के सम्पूर्णानगर इलाके के मझरा पश्चिम गांव में हो रही शादी में शामिल होने आया किसान विश्राम सुबह खेत में टहलने निकला था। वहां एक हाथी आराम कर रहा था। उस बैठे हाथी को भगाने के लिए विश्राम में उसे हांकना शुरू कर दिया। इतने में हाथी भड़क गया और उसने दौड़ाकर विश्राम को अपनी सूड़ में लपेट लिया और फुटबॉल की तरह उछालकर फेंक दिया।
किसान जमीन पर गिरा। तब हाथी ने उसे पटक-पटककर मार डाला। विश्राम की मौत के लिए वन अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए ग्रामीणों ने खजुरिया-सम्पूर्णानगर सड़क जाम कर दी।
dharmpath.com dharmpath