उप्र : भदोही में दूसरी बार तोड़ी गई प्रचीन हनुमान प्रतिमा (फोटो सहित)

एसपी डॉ.अरविंद भूषण पाण्डेय और थाना अध्यक्ष अरुण दुबे ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने ग्रामीणों से मिलकर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने गांव वालों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया और गोपीगंज पुलिस को तत्काल मुकदमा लिखने का निर्देश दिया।

जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित गोपीगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में स्थित मटरू महादेव मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान प्रतिमा दूसरी बार तोड़ी गई। प्रतिमा को खंडित किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। यह मंदिर आसपास के ग्रामीणों और हजारों लोगों की आस्था से जुड़ा है।

लगभग छह महीने पहले भी मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों के द्वारा तोड़कर खंडित कर दिया गया था। मामले में ग्रामीणों द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा बसंत पंचमी के दिन हनुमान प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493