दुल्लहपुर कस्बा निवासी हिना (17) के सबसे छोटे भाई की मौत एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार के कारण हो गई थी। इस घटना से हिना को गहरा आघात लगा। डिप्रेशन में आकर उसने सोमवार की देर रात दुल्लहपुर स्टेशन के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें उसके दोनों हाथ और एक पैर काट गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 पर दी। तत्काल पहुंची एम्बुलेंस से हिना को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath