उप्र : भाई ने की बहन की हत्या, गिरफ्तार

लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बहनों को झगड़ने से रोकने में नाकाम भाई ने गुस्से में गड़ासे हमला कर दिया, जिसमें एक बहन की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह शहर के मीरापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला मुस्तर्क में हुई।

पुलिस के मुताबिक, दिनेश की दो बहनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दिनेश दोनों बहनों को झगड़ा करने से मना करता रहा, लेकिन जब दोनों में से किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गड़ासा उठाकर एक बहन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने दूसरी बहन पर भी वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों से वारदात की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिनेश की दूसरी बहिन को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493