डॉ. बाजपेयी ने कहा, “हत्या, दुष्कर्म, लूट व अन्य अपराधों पर नियंत्रण पाने में अक्षम प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुझे आगरा जाने से रोका है।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश की संवेदनहीन सपा सरकार तथा अक्षम प्रशासन जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। यही कारण है कि शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जाने पर भी रोक लगाई जा रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 में उप्र की जनता सपा सरकार की जबाबदेही तय करेगी।
dharmpath.com dharmpath