उप्र : भाजपा नेता की कार से 3 करोड़ रुपये बरामद

सूत्रों के मुताबिक, एक भाजपा नेता की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली की ओर से आ रही थी। पुलिस चेकिंग के दौरान कार के अंदर से 4 बैगों में मिले, जिसमें 3 करोड़ रुपये थे।

बताते हैं कि एनएच 24 पर काला पत्थर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोका, लेकिन कार के ड्राइवर ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार की जब तलाशी ली, तो उसमें से तीन करोड़ रुपये मिले। उसके बाद पुलिस कार उसमें सवार दो लोगों को लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंची।

कार में सवार दो लोगों ने पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह पैसा भाजपा का है और तीन करोड़ रुपये पार्टी फंड में जमा करने के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रकम बरामदगी के बाद भाजपा नेता अनूप अग्रवाल और सिद्धार्थ शुक्ला से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की। उनके मुताबिक ये पैसा वे पार्टी फंड में जमा करने जा रहे थे। पुलिस और जानकारी जुटाने में लग गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493