पकड़ा गया युवक सौरभ गुप्ता कुम्हारन टोला निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। पुलिस को उसने बताया कि सिर्फ तंग करने और मजा लेने के लिए उसने कमेंट किए थे।
दरअसल, सोमवार की रात सपा विधायक विनय तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक भाजपा नेत्री के खिलाफ अश्लील कमेंट पोस्ट किए थे, जिससे शहर का माहौल गरमा गया था। भाजपा नेत्री और सपा विधायक ने फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस से लेकर साइबर सेल तक हरकत में आई। बताया जाता है कि सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर चलाने वाले युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया, जिसके आधार पर छानबीन हुई तो पूरा मामला सामने आ गया।
सीओ गोला अनुराग दर्शन ने बताया कि सौरभ गुप्ता नाम का युवक विधायक के नाम पर फर्जी आईडी चला रहा था। उसके पास से छह सिम बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की चार और फेसबुक आईडी चला रहा था। उसने ‘देसी ब्वायज’, ‘रेड टेलर्स’, ‘दिल क्या करे’ व ‘मिसी प्लेयर्स’ नाक की आईडी समेत कई आईडी बनाई है।
युवक ने रौब गांठने के लिए विधायक के नाम से फर्जी आईडी बनाई। आईडी बनाते वक्त ज्यादातर डिटेल विधायक तिवारी के जुटाए, लेकिन मोबाइल नंबर अपना डाल दिया और इसी के चलते वह पकड़ा गया।
dharmpath.com dharmpath