उप्र : भाजपा ने 2 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी जीते

लखनऊ, 24 मई(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उप्र की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी जीत हासिल की है।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित परिणाम के मुताबिक, आगरा उत्तरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को 60 हजार 31 वोटों से हरा दिया। खंडेलवाल को कुल एक लाख 5762 वोट मिले, जबकि शर्मा को 45 हजार 731 वोट मिले।

आगरा उत्तरी सीट भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के गत 10 अप्रैल को हुए निधन की वजह रिक्त हुई थी। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले की निघासन सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने जीत हासिल की है। यह सीट उनके पिता भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के सितम्बर 2018 में निधन के कारण खाली हुई थी। शशांक ने सपा के मोहम्मद कय्यूम को 53 हजार 282 मतों से पराजित किया। शशांक को एक लाख 20 हजार 222 वोट मिले। वहीं, कय्यूम को 68 हजार 896 मत प्राप्त हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493