उप्र : भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष की तलाश शुरू

लखनऊ , 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने के बाद नई अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। इस पद के संभावितों में करीब छह नाम सामने आए हैं।

लखनऊ , 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने के बाद नई अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। इस पद के संभावितों में करीब छह नाम सामने आए हैं।

कानपुर की कमलावती सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने भोपाल में आठ मई से प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने का कहा है। नई प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक संगठन के दोनों पदों का दायित्व कमलावती सिंह पर रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें चित्रकूट की रंजना उपाध्याय के साथ राखी त्यागी भी हैं। मौजूदा समय में दोनों प्रदेश महामंत्री पद पर आसीन है।

भाजपा सहमीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल व महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपने की पैरोकारी भी हो रही है। साथ ही उपाध्यक्ष अनीता रावत व निर्मला द्विवेदी और बनारस की मीना चौबे का नाम भी लिया जा रहा है।

इस बीच महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक और बदलाव करते हुए मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा़ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि गाजियाबाद में 10 मई से प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493