उप्र : भाजपा सांसद कौशल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रमुख सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सांसद को जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।

उन्होंने कहा कि सांसद कौशल किशोर की जान को खतरा है। उनकी सुरक्षा को तत्काल बढ़ाई जाए। साथ ही मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

मौर्य ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि अन्यथा की स्थिति में यदि कोई घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493