उप्र : भूमि विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

लखनऊ/मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रामभवन ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार शाम भूमि विवाद के दौरान युवक उस्मान ने अपनी परदादी रईशा (60) की उसके घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से फरार हो गया।”

उन्होंने बताया, “प्रथम²ष्ट्या सामने आया है कि महिला और उसके परपोते के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी से उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493