उप्र : भूमि विवाद में हत्या का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी परचून दुकानदार शिवधनी की रविवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर ताऊ कल्याण सिंह यादव, चचेरे भाई धनपाल सिंह यादव व भतीजे अरविंद यादव ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवधनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी और भाई रामअवतार को घायल कर दिया था।

इस मामले में मृतक के भाई महावीर सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने ताऊ, चाचा और भतीजे सहित पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने सोमवार को बताया, “मामले की जांच में जुटी टीम ने सोमवार को आरोपी धनपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक बरामद कर ली गयी। लाइसेंसी बंदूक गिरफ्तार धनपाल सिंह की ही है।”

उन्होंने बताया कि टीम ताऊ कल्याण और भतीजे अरविंद यादव सहित चार आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493