एक दिन पहले स्थानीय थाने के भैरोपुर गांव में हत्या की वारदात सामने आई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के किनारे लबे रोड है और गांव के बाहर हाइवे के किनारे एक मंदिर बना हुआ है। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने गांव में सुरक्षा की दृष्टि से छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया था, जो मंदिर की दीवार के सहारे किनारे पर बैठे हुए ड्यूटी कर रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर मंदिर में टक्कर मार दी, जिससे पूरा का पूरा मंदिर धराशायी हो गया।
हादसे में छह पुलिसकर्मी दबकर पूरी तरह से घायल हो गए, जिसमें सिपाही दिवाकर गुप्ता, वासुकी नाथ, शिवप्रकाश, प्रदीप कुमार पटेल, प्रदीप चौरसिया घायल हुए हैं, वहीं दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाने को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने पुलिस जवानों को बचाने के लिए जेसीबी मशीन से मलबा निकालना शुरू कर दिया था। कुछ घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायल सिपाहियों ने बताया कि वे ड्यूटी पर तैनात थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे पूरा मंदिर गिर गया और सभी दबकर घायल हो गए।
जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है।
dharmpath.com dharmpath