थाना टोड़ीफतेहपुर के ग्राम ढुरबई में बांके बिहारी मंदिर है। मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति थी। ग्राम ढुरबई निवासी लक्ष्मी पुत्र किशोरी लाल ने थाने की पुलिस को बताया किया प्रतिदिन की तरह वह मंदिर बंद कराया गया था। 31 मार्च को जब मंदिर खोला गया तो पुजारी घबरा गया, उसने देखा कि बांके बिहारी गायाब हैं।
मंदिर से भगवान कृष्ण की मूर्ति समेत अन्य समान भी गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
लक्ष्मी ने बताया कि चोर ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे और मूर्ति समेत अन्य सामान चोरी कर भाग गए। लक्ष्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath