पुलिस के मुताबिक, “भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर बाढ़ू पोखरा के पास राम-जानकी का मंदिर है, जिसमें बाबा विजय राधोदास (50) पुजारी हैं। मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने मंदिर में धावा बोला और वहां स्थापित अष्टधातु की राम-जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां चुरा ली। चोरों की खटपट सुन आए पुजारी विजय राधोदास ने जब बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।”
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
dharmpath.com dharmpath