पुलिस के मुताबिक, सराय लखंसी थाना अंतर्गत मऊ जेल मार्ग पर हरपुर गांव के मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने अपने घर के पास काम कर रहीं सोनिया देवी (70) व उनकी बहू तारा देवी (42) को कुचल दिया और रामदरश यादव (38) को धक्का मार दिया।
लोगों ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सास-बहू को मृत घोषित कर दिया। रामदरश का इलाज चल रहा है। उधर कार चालक कार को थोड़ी दूर छोड़ कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर दी। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath