उप्र : मऊ से महाराष्ट्र पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती निवासी अंगद वर्मा व हलधरपुर थाना के रतनपुरा निवासी मदन दोनों की सर्राफा की दुकान थी, जो अवैध तरीके से सोने की तस्करी किया करते थे। ये लोग महाराष्ट्र से अवैध सोना लाकर मऊ जनपद में बेचा करते थे।

महाराष्ट्र पुलिस की जांच के छानबीन में इन दोनों सर्राफा व्यवसायियों का नाम आने से महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर मेडिकल मुआयना के जिला अस्पताल ले गए और महाराष्ट्र ले जाने के लिए दीवानी न्यायालय में पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493