उप्र : मकान मालिक ने अस्मत लूटी, गिरफ्तार

यह घटना सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित एक मकान की है। पुलिस के मुताबिक, ललपुरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति हिन्दुस्तान यूनीलीवर फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता है। एक सप्ताह पूर्व यह महिला अपने पति के साथ सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित संदीप साहू के मकान में बतौर किरायेदार रहने आई थी।

पीड़िता का कहना है कि शनिवार रात महिला का पति ड्यूटी पर चला गया था। अकेली होने के कारण वह छत पर जाकर लेट गई, तभी देर रात मकान मालिक ने छत पर जाकर उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला।

महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे धमकी देकर आरोपी भाग निकला। अगले दिन पति के ड्यूटी से घर आने पर महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। उसने तुरंत मकान खाली कर दिया और इस घटना की तहरीर सुमेरपुर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा इंचार्ज गोपाल अवस्थी बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।

पुलिस की जांच में यह मामला अभी संदिग्ध नजर आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक महिला थाने में मौजूद थी और पुलिस घटना के बारे में उससे पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493